Kotputli Borewell Rescue: राजस्थान के कोटपूतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में तीन साल की चेतना अभी भी फंसी हुई है। आज बोरवेल में गिरे हुए उसे सातवां दिन है, इतने दिन से मासूम बच्ची भूखी-प्यासी है। वह 120 फीट की गहराई पर एक हुक से लटकी हुई है। चेतना को निकालने के लिए एनडीआरएफ के जवान 170 फीट गहरे गड्ढे में सुरंग खोद रहे हैं, लेकिन खुदाई के दौरान बीच में आ रहे पत्थरों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेस्क्यू टीम ड्रिल मशीन से पत्थरों को काटकर रास्ता बनाने की कोशिश कर रही है। रेस्क्यू अभियान में जुटे अधिकारियों का कहना है कि यदि जल्दबाजी की गई तो मिट्टी के धंसकने की आशंका है इसलिए सावधानीपूर्वक काम किया जा रहा है !
#RajasthanLatestNews #RajasthanPoliticalNews #RajasthanViralNews #RajasthanLiveNews #chetnarescue #rajasthanviralnews #rajasthanborewellrescue #borewellrescue
#chetnarescue #rajasthanviralnews #rajasthanborewellrescue
#borewell #3yeargirlfellinborewell #kotputliborewellnews
